Tuesday, October 12, 2010

साम्प्रदायिकता

हम कहते अपने को भाई-भाई,
हिन्दू,मुस्लिम,सिक्ख,ईसाई.
फिर क्यों करते दंगे,
करते है एक दूसरों को बातो से नंगे.
रहते है धर्म-निरपेक्ष  देश में ,
लेते है धार्मिकता के खिलाफ पंगे.
ये कैसी सच्चाई ये कैसी बाते,
जिनमे न गहराई सिर्फ बातो के फंदे .
सम्प्रदाय (धर्मवाद) के नाम पर गुजरात को उभारे,
बातो के कटाक्षो से एक दूसरे को मारे.
ऐसे न हम इंसानियत को भुलाये ,
प्रेम से सोहार्द से एक दूसरे को सवारे.

No comments:

Post a Comment