अगर रख सको तो एक निशानी हूँ मैं,
खो दो तो सिर्फ एक कहानी हूँ मैं ,
रोक पाए
न जिसको ये सारी दुनिया,
वोह एक बूँद आँख का पानी हूँ
मैं .....
सबको प्यार
देने की आदत है हमें,
अपनी अलग पहचान बनाने की आदत है
हमे ,
कितना भी गहरा
जख्म दे कोई ,
उतना ही ज्यादा मुस्कराने की आदत
है हमें ...
इस अजनबी दुनिया
में अकेला ख्वाब हूँ मैं,
सवालो से खफा छोटा सा जवाब हूँ
मैं ,
जो समझ न सके
मुझे , उनके लिए "कौन"
जो समझ गए उनके लिए खुली किताब
हूँ मैं ,
आँख से देखोगे
तो खुश पाओगे ,
दिल से पूछोगे तो दर्द का सैलाब
हूँ मैं ,,,,,
"अगर रख सको तो
निशानी, खो दो तो सिर्फ एक
कहानी हूँ मैं"....
No comments:
Post a Comment