Tuesday, October 19, 2010

इच्छा इच्छा disere

इतने दोस्तो मे भी एक दोस्त की तलाश है मुझे
इतने अपनो मे भी एक अपने की प्यास है मुझे
छोड आता है हर कोइ समन्दर के बीच मुझे
अब डूब रहा हु  तो एक साहिल  की तलाश है मुझे
लडना चाहता हु इन अन्धेरो के गमो से,
 बस एक शमा के उजाले की तलाश है मुझे
तग आ चुका हु इस बेवक्त की मौत से मै,
 अब एक हसीन जिन्दगी  की तलाश है मुझे
दीवाना  हु मै सब यही कह कर सताते है मुझे
जो मुझे समझ सके उस शख्श की तलाश है मुझे
 
                                                                           (Santosh)

Tuesday, October 12, 2010

साम्प्रदायिकता

हम कहते अपने को भाई-भाई,
हिन्दू,मुस्लिम,सिक्ख,ईसाई.
फिर क्यों करते दंगे,
करते है एक दूसरों को बातो से नंगे.
रहते है धर्म-निरपेक्ष  देश में ,
लेते है धार्मिकता के खिलाफ पंगे.
ये कैसी सच्चाई ये कैसी बाते,
जिनमे न गहराई सिर्फ बातो के फंदे .
सम्प्रदाय (धर्मवाद) के नाम पर गुजरात को उभारे,
बातो के कटाक्षो से एक दूसरे को मारे.
ऐसे न हम इंसानियत को भुलाये ,
प्रेम से सोहार्द से एक दूसरे को सवारे.

कविता

अगर रख सको तो एक निशानी हूँ मैं,
खो दो तो सिर्फ एक कहानी हूँ मैं ,
रोक पाए
न जिसको ये सारी दुनिया,
वोह एक बूँद आँख का पानी हूँ
मैं .....
सबको प्यार
देने की आदत है हमें,
अपनी अलग पहचान बनाने की आदत है
हमे ,
कितना भी गहरा
जख्म दे कोई ,
उतना ही ज्यादा मुस्कराने की आदत
है हमें ...
इस अजनबी दुनिया
में अकेला ख्वाब हूँ मैं,
सवालो से खफा छोटा सा जवाब हूँ
मैं ,
जो समझ न सके
मुझे , उनके लिए "कौन"
जो समझ गए उनके लिए खुली किताब
हूँ मैं ,
आँख से देखोगे
तो खुश पाओगे ,
दिल से पूछोगे तो दर्द का सैलाब
हूँ मैं ,,,,,
"अगर रख सको तो
निशानी, खो दो तो सिर्फ एक
कहानी हूँ मैं"....